मिजोरम, आइजोल : मिजोरम के राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने मिजोरम राज्य की नौवीं विधान सभा को अपने चौथे सत्र सह बजट सत्र के लिए 19 फरवरी को सुबह 10.30 बजे विधान सभा भवन आइजोल में बैठक करने के लिए बुलाया। 9वीं मिजोरम विधान सभा के चौथे सत्र सह बजट सत्र को बुलाने की अधिसूचना मिजोरम विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी की गई। बयान में आगे कहा गया है कि व्यापार सलाहकार समिति (बीएसी) द्वारा विस्तृत कार्यक्रम अभी तैयार नहीं किया गया है। उधर केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों (विधानसभा युक्त) के वित्त मंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता। बैठक में गोवा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड तथा सिक्किम के मुख्यमंत्री, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान तथा तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री, विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्री एवं अन्य मंत्री और राज्यों एवं केन्द्र-शासित प्रदेशों (विधानसभा युक्त) एवं केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more