मिजोरम, आइजल: मिजोरम सरकार ने आज जारी लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया। हालांकि राज्य में एक तरफ पॉजिटिव की दर घट रही है लेकिन मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ जा रही है।
वर्तमान ताजा हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। संक्रमण को और अधिक फैलने से रोकने के उद्देश्य से लोगों की आवाजाही और गतिविधियों को कम करने के लिए मौजूदा प्रतिबंधों को जारी रखने का फैसला किया गया है।
गौरतलब है कि राज्य में अब तक 10048 कोविड-19 ठीक होने के साथ 13300 मामले दर्ज किए गए हैं। इस वायरस से कुल 53 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में 3316 मामले हैं।