• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, February 13, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

मोदी ने लॉन्च किया नेशनल मास्टर प्लान गति शक्ति

The Radar by The Radar
October 14, 2021
in राष्ट्रीय
24 को होगी कश्मीर घाटी के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नेशनल मास्टर प्लान गति शक्ति को लॉन्च किया। इस प्लान के तहत देश भर में रेल, मेट्रो, वॉटरवेज समेत तमाम सेक्टर्स में 1 लाख करोड़ रुपये तक के काम किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को लॉन्च करते हुए मोदी ने कहा कि हम देश के 25 सालों के विकास की नींव रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गति शक्ति के जरिए 21वीं सदी में देश के विकास का खाका तैयार हो सकेगा। इसके जरिए सभी जरूरी प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हो जाएंगे। उन्होंने विकास के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि क्वॉलिटी ढांचा बेहद जरूरी है। उसके आधार पर ही देश विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक तमाम सरकारी विभाग अलग-अलग काम करते थे। उनके बीच कोई समन्वय नहीं होता था और इससे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में देरी होती थी। अब ऐसा नहीं होगा।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष के विरोध पर भी तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ लोग इन्फ्रास्ट्रक्चर के विरोध पर गर्व करते हैं। उनका इतना ही काम है।’मोदी ने कहा कि बीते कुछ सालों में हमारी एप्रोच समन्वय के साथ विकास परियोजनाओं पर काम करने की रही है। इससे विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों की तुलना में भारत आज ज्यादा स्पीड और अधिक स्केल पर काम कर रहा है। कुछ दल तो सिर्फ आलोचना में ही जुटे हैं। ये लोग इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी विरोध कर रहे हैं। यही नहीं पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘पहले वर्क इन प्रोग्रेस के बोर्ड हर जगह लगा दिए जाते थे। लोग समझते थे कि यह काम तो कभी पूरा नहीं होगा। इससे पता चलता है कि लोगों में कितना अविश्वास था। लेकिन हमने इस सोच को बदला है। हमने अच्छे से प्लानिंग की और फिर परियोजनाओं को गति देने का भी काम किया है l

अपनी सरकार के दौर में हुए काम का ब्योरा देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 तक देश में सिर्फ 5 वॉटरवेज थे, जो अब बढ़कर 13 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 9,000 किमी रेलवे लाइन का दोहरीकरण हुआ है। इसके अलावा 24,000 करोड़ रेलवे लाइन इलेक्ट्रिक हो रही हैं। फिलहाल देश में 16,000 किमी गैस पाइपलाइन पर काम चल रहा है। देश में 1,000 किलोमीटर मेट्रो रूट पर भी काम चल रहा है।

Previous Post

जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राष्ट्रपति

Next Post

एक एनएससीएन (आईएम) का सदस्य गिरफ्तार

Next Post
एक एनएससीएन (आईएम) का सदस्य गिरफ्तार

एक एनएससीएन (आईएम) का सदस्य गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले
राष्ट्रीय

सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले

by The Radar
February 13, 2026
0

राजस्थान, जयपुर : राजस्थान में पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी...

Read more
राजस्थान में सर्दी की विदाई

राजस्थान में सर्दी की विदाई

February 12, 2026
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

February 12, 2026
रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

February 11, 2026
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

February 11, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved