नई दिल्ली : देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक देश में 50 फीसद से अधिक योग्य आबादी ने कोरोना के दोनों डोज लगवा ली हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह हमारे के लिए गर्व की बात है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल टीकाकरण 1,27,61,83,065 हुआ है। गौरतलब है कि देश में इस वक्त दक्षिण कोरिया से आए ओमिक्रान से भारत में भी डर का महौल हौ।
राजधानी दिल्ली तक ओमिक्रान का वैरिएंट पहुंच चुका है। दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का पहला मरीज सामने आया है। लोकनायक अस्पताल में भर्ती तंजानिया से आए कोरोना संक्रमित यात्री में कोरोना के नए दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट बी.1.1.529 को ओमीक्रोन नाम दिया है। इसे वैरिएंट आफ कंसर्न की श्रेणी में रखा है। इस श्रेणी में अत्यधिक संक्रामक वाले वैरिएंट को रखा जाता है।






