नई दिल्ली : प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ लंदन में भी एक ठिकाना बनाने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वे जल्दी ही ब्रिटेन जाएंगे। अंबानी परिवार बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में 300 एकड़ क्लब में बसने की तैयारी कर रहा है। इसका सौदा 592 करोड़ रुपए में इसी साल हुआ है।
इस मकान में 49 बेडरूम हैं। इसमें अत्याधुनिक इलाज की सुविधा भी है। दरअसल, कोविड महामारी के दौरान 4 लाख वर्ग फुट के अल्टामाउंट रोड स्थित एंटीलिया में कैद रहने के बाद परिवार को लगा कि एक और घर होना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान परिवार ने जामनगर में भी काफी समय गुजारा। जामनगर में उनकी रिफायनरी है, जो दुनिया में सबसे बड़ी है।
सूत्र ने कहा कि अंबानी परिवार लॉकडाउन के बाद एक ऐसी जगह तलाश रहा था जो खुली-खुली हो। मुंबई में स्थित बिल्डिंग जैसी नहीं। इसलिए बीते साल से इसकी तलाश शुरू हो गई थी। स्टोक पार्क किया जगह तय होने के बाद अगस्त से उसका पुनरुद्धार का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस बार की दिवाली भी नए घर में हुई।
अंबानी परिवार ने वहां दिवाली मनाई। इसके बाद वह मुंबई आ जाएंगे और अप्रैल में वहां में रहने चले जाएंगे। इस घर में परिवार ने मंदिर भी स्थापित कर लिया है। वहां मुंबई से दो पुजारी भी बुलाए जाएंगे। यह मंदिर हूबहू मुंबई वाले जैसा है। गणेश जी की प्रतिमा मार्बल की है और राधा कृष्ण व हनुमान की मूर्ति राजस्थानी कलाकारी में है।