महाराष्ट्र, मुंबई : संयुक्त राष्ट्र (संरा) महासचिव एंतोनियो गुतारेस अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंच गए। यात्रा के पहले दिन वह मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में 26/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। उनके आगमन पर महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बाद में वह दक्षिण मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल गए, जहां वह 26/11 आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। ताजमहल पैलेस होटल उन स्थानों में से एक था, जिन्हें 26 नवंबर 2008 को हुए भयानक आतंकवादी हमलों के दौरान निशाना बनाया गया था। गुतारेस गुजरात के लिए रवाना होने से पहले आज दिन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई में इंडिया @ 75: यूएन-इंडिया पार्टनरशिप : स्ट्रेंथनिंग साउथ-साउथ कोऑपरेशन विषय पर एक सार्वजनिक भाषण देंगे। गौरतलब है कि जनवरी में दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उन्होंने इससे पहले अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अक्टूबर 2018 में देश का दौरा किया था। वे 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ (पर्यावरण के अनुसार जीवन शैली) से संबंधित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता नई दिल्ली : भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत...
Read more






