महाराष्ट्र, मुंबई : दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने अपने किरदार से मराठी सिनेमा में अलग पहचान बनाई। वे पिछले कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। कुछ महीने से उनका इलाज टाटा अस्पताल में चल रहा था। वे लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। घर आने के बाद अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। वे बीस साल की उम्र में नभोवनी और 1965 में थिएटर से जुड़े थे। उन्होंने 300 से अधिक मराठी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। उनके निधन से मराठी फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कई तरह के किरदारों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। मराठी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में रवीन्द्र सक्रिय थे। वे सिंघम, चिंगी जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





