असम, गुवाहाटी : असम सरकार ने पार्थ प्रतिम मजूमदार को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का राज्य समन्वयक नियुक्त किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी पार्थ वर्तमान में असम सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार और महिला एवं बाल विकास विभाग अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार मजूमदार को गृह एवं राजनीतिक विभाग के साथ-साथ एनआरसी के राज्य समन्वयक पद पर तबादला किया जाता है। इस पद पर पहले से तैनात हितेश देव शर्मा 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी प्रतीक हजेला एनआरसी के राज्य समन्वयक पद पर तैनात थे। उन पर पद पर रहते हुए गड़बड़ी के आरोप हैं। हजेला अभी मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय विभाग में प्रधान सचिव के पद पर पदस्थ हैं।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






