बिहार, नालंदा : नालंदा में ईंट भट्ठा संचालक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतीपुर बाजार का है। मृतक की पहचान पटना जिला के मनेर निवासी रघुनाथ राय केपुत्र अरुण कुमार (45) के रूप में की गई है। वह मजदूर ठेकेदार से अपने रुपये वापस लेने के लिए इस्लामपुर आया था। सूचना मिलते पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया। पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया और इनसे पूछताछ कर रही है। हिलसा डीएसपी सुमीत कुमार भी इस्लामपुर पहुंचकर मामलें की जांच में जुट गये हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि भट्ठा संचालक अरुण कुमार ने मजदूर लाने के लिए इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुजाहितपुर गांव निवासी मजदूर ठेकेदार को एडवांस के रूप में पांच लाख रुपये एडवांस दिये गये थे। मजदूर ठेकेदार ने ईंट भट्ठा संचालक को मजदूर भी नहीं भेजा और रुपये भी नहीं लौटाए।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





