नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरवरी को असम के बरपेटा में कृष्णगुरु सेवाश्रम में आयोजित होने वाले विश्व शांति के लिए कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे। वे शाम 4:30 बजे कृष्णगुरु सेवाश्रम के श्रद्धालुओं को भी संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि परमगुरु कृष्णगुरु ईश्वर ने कृष्णगुरु सेवाश्रम की स्थापना वर्ष 1974 में बरपेटा के गाँव नासत्रा में की थी। वे महावैष्णव मनोहरदेव के नौवें वंशज हैं, जो महान वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के अनुयायी थे। विश्व शांति के लिए कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन कृष्णगुरु सेवाश्रम में 6 जनवरी से एक महीने तक चलने वाला कीर्तन है।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





