नई दिल्ली : भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में रूसी संस्कृति उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय अधिकारियों के साथ रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव भी मौजूद थे। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान डेनिस अलीपोव ने कहा कि आज की रात बहुत खास है, क्योंकि कोरोना महामारी के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विराम लग गया था, जो फिर से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में एक लोकप्रिय कहावत है दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं होता। रूस-भारत रणनीतिक साझेदारी के भरोसेमंद और मैत्रीपूर्ण चरित्र दुनिया भर के देशों के लिए एक सटिक उदाहरण है। रूसी राजदूत ने कहा कि कोरोना महामारी के उबरने के बाद आज रात हम रूस और भारत के पारस्परिक सांस्कृतिक उत्सवों की अद्भुत परंपरा को फिर से शुरू कर रहे हैं। रूस-भारत राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर यह हमारे देशों के बीच समृद्ध और विविध सांस्कृतिक बंधनों, ऐतिहासिक मित्रता, आपसी हित और विश्वास का एक बहुत ही ज्वलंत उदाहरण होगा। रूसी राजदूत ने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक उत्सव चलेगा। उन्होंने कहा कि यह उत्सव रूस और भारत के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ की सबसे रंगीन प्रदर्शन होगी, जिसे हम इस वर्ष मना रहे हैं।
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता नई दिल्ली : भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत...
Read more






