नई दिल्ली :. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) पर प्रतिबंध लगाने के साथ इसके कमांडर शेख सज्जाद गुल को भी आतंकवादी घोषित किया है। इसके अलावा लश्कर कमांडर मोहम्मद अमीन उर्फ अबु खुबैब को भी आतंकवादी घोषित किया गया है। टीआरएफ पाकिस्तान आधारित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा समूह है। यह जम्मू-कश्मीर में कई लक्षित हत्याओं में शामिल रहा है। गृह मंत्रालय ने टीआरएफ पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी करने के साथ ही उसके कमांडर शेख सज्जाद गुल को भी गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक टीआरएफ आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने, आतंकियों की भर्ती, आतंकियों की घुसपैठ और पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ऑनलाइन माध्यम से युवाओं की भर्ती कर रहा है।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





