नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत करने हाय से पहले एक भावुक भरा ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति ने उनके पिता को शिकार बनाया था, अब देश को इसका शिकार नहीं होने देंगे। उन्होंने आज सुबह श्रीपेरूमबुदूर में राजीव गांधी स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। यहीं पर 1991 में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करते समय एक आत्मघाती बम विस्फोट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। यहां उन्होंने अपने पिता को पुष्पांजलि अर्पित की और लगभग 25 मिनट तक स्मारक के सामने बैठे रहे। उनके साथ डीके शिवकुमार समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे। उन्होंने अपनी ट्वीट पर लिखा कि नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को भी इसमें नहीं खोऊंगा। प्यार, नफरत को जीत लेगा। आशा, डर को हरा देगी। हम सब मिलकर मात देंगे।
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...
Read more






