नई दिल्ली : जमाना सोशल मीडिया का है। आम आदमी के साथ-साथ फिल्मी सितारों पर भी इसका जबरदस्त क्रेज है। हॉलीवुड, बॉलीवुड की बात कौन कहे अब तो क्षेत्रीय फिल्मों पर भी इसका क्रेज सर चढ़ कर बोलता है। ऐसे में भला भोजपुरी के सितारें कैसे पीछे रह सकते हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर अनुयायियों की एक होड़ लगी रहती है। इसमें रानी, अक्षरा और मोनालिसा जैसी अभिनेत्रियां शामिल है। अक्षरा सिंह अपना लाखों चाहने वालों के साथ इस दौड़ में बाजी मार गई है। अक्षरा ने कुछ आंकड़ों के मुकाबले मोनालिसा को पछाड़ दिया है। मोनालिसा के इंस्टाग्राम हैंडल पर 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं अब अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल पर 5.3 मिलियन अनुयाई मौजूद हैं। मोनालिसा, अपने चाहनेवालों का मनोरंजन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। आए दिन उनकी नई तस्वीरें और वीडियो देती रहती हैं। बावजूद इसके अक्षरा सिंह के फैंस की संख्या ज्यादा निकली। वैसे तो इन दिनों अपनी फिल्मों और गानों को लेकर काफी व्यस्त हैं। फिर भी उन्हें जब भी समय मिलता है, अक्षरा अपने अनुयायियों के संग जोड़ने की कोशिश करती रहती हैं।
अग्निवीर भर्ती योजना में परिवर्तन को तैयार रक्षा मंत्री
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत और इसकी सीमाएं पूरी तरह...
Read more