नई दिल्ली : क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक कहा जा सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला टी20 लीग के लिए लगी बोली ने 2008 में पुरुष आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के उद्घाटन श्रृंखला के रिकॉर्ड तोड़ दिए। महिला प्रीमियर लीग की 5 टीमें 4669.99 करोड़ रुपए में बिकीं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस संबंध में सिलसिलेवार कई ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा क्रिकेट में आज एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन सीजन के लिए लगी टीमों की बोली ने 2008 में पुरुष आईपीएल के उद्घाटन सीजन के रिकॉर्ड तोड़ दिए! विजेताओं को बधाई। हमने कुल बोली में 4669.99 करोड़ रुपए हासिल किए। यह महिला क्रिकेट में एक क्रांति की शुरुआत का प्रतीक है। एक अन्य ट्वीट में जय शाह ने लिखा यह न केवल हमारी महिला क्रिकेटर्स बल्कि पूरी खेल बिरादरी के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा का मार्ग प्रशस्त करता है। वुमन्स प्रीमियर लीग महिला क्रिकेट में आवश्यक सुधार लाएगा और एक सर्वव्यापी पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करेगा जो हर हितधारक को लाभान्वित करे। बीसीसीआई ने इस लीग का नाम महिला प्रीमियर लीग रखा है। सफर की शुरुआत हो चुकी है…।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





