नई दिल्ली : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 2021 के अपराध आंकड़े के मुताबिक देशभर में 29,272 हत्या के मामले दर्ज हुए। यानी 2021 में देश में हर दिन 82 हत्याएं हुईं। 2020 के मुकाबले देश में हत्या के मामलों में 0.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इस रिपोर्ट में हत्या के अलग-अलग कारणों का भी जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक आपसी विवाद के चलते सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं। इस रिपोर्ट में हत्या की अलग-अलग 24 वजहें बताई गई हैं। इसमें प्रेम प्रसंग में हत्या से लेकर अवैध रिश्तों के चलते हत्या तक को वजह में शामिल किया गया। देश में हुईं 29,272 हत्याओं में सबसे ज्यादा 9,765 हत्याएं विवाद के चलते हुईं। विवाद में हुई हत्याओं के भी छह अलग-अलग तरह के विवादों का जिक्र किया गया है। इसमें पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, पैसे का विवाद, पानी का विवाद, सड़के हादसे का विवाद और छोटे-मोटे झगड़े के कारण हुई हत्या को शामिल किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा हत्याएं पारिवारिक विवाद के चलते हुईं। 2021 में देशभर में कुल 3,566 लोगों की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुई। वहीं, छोटे-मोटे झगड़े के चलते 2,603 लोगों की जान गई। वहीं, संपत्ति या जमीन विवाद में 2,488 लोगों का कत्ल हुआ। पैसे के झगड़े में देशभर में 998 लोगों की हत्या की गई। अलग-अलग तरह के विवादों से इतर सबसे ज्यादा हत्याएं निजी दुश्मनी के चलते हुईं। देशभर में इस वजह से 3,782 लोगों का कत्ल हुआ। इसके बाद वर्चस्व कायम करने के लिए 1,692 लोगों का कत्ल हुआ।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more