नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के 48 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी। गौरतलब है कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। सुदीप रॉय बर्मन अगरतला से चुनाव लड़ेंगे। वहीं टाउन बार्दोवाली सीट से सीएम माणिक साहा के सामने आशीष कुमार साहा को ही उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और वाम मोर्चा ने उम्मदीवारों की सूची जारी की थी। माकपा ने कांग्रेस को 13 सीटें दी हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक माणिक सरकार को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। माकपा की ओर से कहा गया कि हमने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बाद यह सूची जारी की है। इसमें माकपा को 43 सीट, कांग्रेस 13 सीट, सीपीआई को एक सीट दी है। इसके अलावा आरएसपी, एफबी और एक अन्य पार्टी को एक-एक सीट दी है।
प्रेस गैलरी में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक
ओडिशा, भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा में प्रेस गैलरी में पत्रकारों के मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई...
Read more