नई दिल्ली : राष्ट्रपति रूप द्रोपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल और उप-राज्यपाल के बदले जाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है। महाराष्ट्र में विवादों से घिरे कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनके जगह पर रमेश बैंस को नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है। राजस्थान के भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, तो सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार के राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more