नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रीमंडल में आज बड़ा बदलाव किया गया है। कानून मंत्री के रूप में किरण रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय ले लिया गया है। ये जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन: आवंटन किया है। गौरतलब है कि वर्तमान में अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय संस्कृत एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय जल संसाधन, गंगा विकास मंत्री बीकानेर क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। रिजिजू को हटाने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार में यह उलटफेर बड़ी घटना कहीं जा सकते हैं। यह बदलाव किन्ही कारणों से किया गया है, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
10 मार्च को पेश होगा बजट
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जो 25 मार्च को...
Read more