नई दिल्ली : तेल तस्करी के आरोप में बंदी बनाए तेल टैंकर एमटी हीरोइक इदुन के 16 चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित भारत वापसी हो गई। उनकी रिहाई के लिए भारतीय मिशन लगातार प्रयास कर रहा था। उन्हें अगस्त 2022 में इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया में हिरासत में लिया गया था। ये नाविक केरल के कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार भारत सरकार ने इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया में अपने मिशनों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं। नाइजीरियाई सरकार के हस्तक्षेप के बाद चालक दल के सदस्यों को जेल की बजाय जहाज पर रहने की अनुमति के साथ नियमित भोजन का प्रबंध किया गया था। उन्हें समय-समय पर अपने परिवारों के साथ संपर्क करने की अनुमति भी दी गई थी। भारतीय मिशन के अधिकारी उनके साथ नियमित संपर्क में रहे और उन्हें कांसुलर एक्सेस भी दिया गया। अपने वतन लौटे नाविकों ने केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि उन्हें इस बात को लेकर बहुत अनिश्चितता थी कि हमारे जीवन का क्या होगा। हमें बताया गया था कि नाइजीरिया से वापस जिंदा लौटना असंभव है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






