नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा प्रभावित मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। उस दिन यह बैठक दिल्ली में दोपहर बाद तीन बजे होगी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कल शाम केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की, इसके बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा की गई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पूर्वोत्तर गणतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के संयोजक भी हैं। उन्होंने एक पखवाड़े पहले इंफाल का दौरा किया था और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और कई राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की थी। डेढ़ माह से अधिक समय से जारी हिंसा में अब तक सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। गौरतलब है कि मणिपुर में हालात सुधर नहीं रहे हैं। सीमावर्ती राज्य में लगातार हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही है। मणिपुर के हालात पर विपक्षी दलों ने चिंता जताई है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश में मणिपुर में हिंसा पर दुख जताया था और शांति की अपील की थी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के जीवन को तबाह करने वाली अभूतपूर्व हिंसा ने देश की अंतरात्मा पर गहरा घाव छोड़ दिया है। लोगों को अपने घर से भागने के लिए मजबूर किया गया।
प्रधानमंत्री ने वितरित किये रोजगार मेले में 51 हजार नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी...
Read more