नई दिल्ली : मायापुरी में गश्त कर रहे हवलदार पर बदमाशों ने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। घायल होने के बाद भी हवलदार ने आरोपियों को नहीं छोड़ा। और साथी सिपाही की मदद से आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों ही आरोपी भाई हैं। आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ डीसी (26) और कृष्ण (28) के रूप में हुई है। विशाल मायापुरी थाने का घोषित बदमाश है। इसके खिलाफ छह और कृष्ण के खिलाफ एक मामला पहले से दर्ज है। वहीं, पीड़ित हवलदार विक्रांत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हवलदार विक्रांत और सिपाही हरीश दोनों मायापुरी थाने में तैनात हैं। मंगलवार रात को दोनों पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस बीच दोनों रेवाड़ी लाइन झुग्गियों के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों घोषित बदमाशों की जांच करने लगे। अचानक विशाल ने विक्रांत के गले पर सर्जिकल ब्लेड से हमले का प्रयास किया। समय रहते विक्रांत ने हाथ आगे कर दिया। हमले में उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद भी उसने विक्रांत को नहीं छोड़ और काबू कर लिया। इस बीच कृष्ण भी वहां पहुंच गया। उसने भी विक्रांत व हरीश पर हमले का प्रयास किया। उसे भी काबू कर लिया गया।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more