नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपए देने की भी घोषणा की है। महाराष्ट्र के बुलढाणा में विनाशकारी बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। वहीं इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। इस भीषण दुर्घटना से व्यथित बताते हुए मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश देते हुए घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल चिकित्सा उपचार प्रदान करने का भी निर्देश दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और इसे हृदयविदारक बताया। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ हैं। प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही एक बस में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए।
प्रधानमंत्री ने वितरित किये रोजगार मेले में 51 हजार नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी...
Read more