नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में बड़ा बदलाव करते हुए अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी अनिल चौधरी के पास ये जिम्मेदारी थी। अनिल की जगह अब लवली दिल्ली में पार्टी की कमान संभालेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में लवली को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष का प्रभार संभालने को कहा गया है। शीला दीक्षित की सरकार में बतौर मंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाले लवली इससे पहले दिसंबर 2013 से फरवरी 2015 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






