नई दिल्ली : आज पूरा भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रत्येक देशवासी उन्हें नमन कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बापू की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने बापू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सुबह गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राजघाट पहुंचकर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम हो कि देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई का गांधी जी ने नेतृत्व किया था। उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए किसी तरह की हिंसा का सहारा नहीं लिया, बल्कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर जीत हासिल की। उनके इस सिद्धांत को देश विदेश तक लोग आज भी अनुसरण करते हैं।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





