नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज 119वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयघाट पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनकी सादगी और देश के प्रति समर्पण और जय जवान, जय किसान का नारा आज भी देश की पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए गूंजता है। भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है। हम सदैव सशक्त भारत के उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए कार्य करते रहेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री की 119वीं जयंती पर विजयघाट पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री की 119वीं जयंती पर विजयघाट पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। सादगी और ईमानदारी की मिसाल कहे जाने वाले शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को बिहार के मुगलसराय में हुआ। वह जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान जय जवान जय किसान का नारा दिया था।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





