नई दिल्ली : राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान होंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 17 और राजस्थान में 23 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। वहीं मिजोरम में 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होंगे। पांचों राज्यों के नतीजा 3 दिसंबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। मालूम हो कि मध्य प्रदेश की 230, राजस्थान की 200, तेलंगाना की 119, छत्तीसगढ़ की 90 और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। वहां मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है. जबकि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति का शासन है और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार है।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





