नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने दो राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर जारी किए गए आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रपति ने इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में और रघुवर दास को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा की गईं ये दोनों नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी। मालूम हो गी रघुवर दास ने साल 2014 से लेकर 2019 तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। 1995 में पहली बार विधायक बनने वाले दास झारखंड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। वह फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद का कार्यभार संभाल रहे हैं। वहीं तेलंगाना से भाजपा के नेता और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को भी त्रिपुरा के राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बेमौसम बरसात ने ली 20 लोगों की जान
गुजरात, अहमदाबाद : गुजरात में बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में 20 लोगों की मौत हुई है।...
Read more