नई दिल्ली : इस साल के शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को लगेगा और यह इस साल का साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार यह चंद्र ग्रहण आश्विन माह के पूर्णिमा तिथि, अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा। साल का यह आखिरी ग्रहण भारतीय समयानुसार 28 अक्तूबर की रात से शुरू हो जाएगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटा 7 मिनट तक रहेगी। ग्रहण लगने से पहले सूतक काल मान्य होगी, क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस कारण सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण भारत में प्रभावी होने की वजह इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर जरूर पड़ेगा।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more