नई दिल्ली : वर्ष 2023 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष ऑपरेशन पदक 4 विशेष ऑपरेशनों के लिए प्रदान किया गया है। इस पदक का गठन 2018 में उन अभियानों को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था। इसमें देश राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा को महत्व दिया जाता है और समाज के बड़े वर्गों की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। यह पुरस्कार आतंकवाद विरोधी, सीमा कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियान के लिए प्रदान किया जाएगा। इसकी घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को की जाती है। एक वर्ष में आम तौर पर पुरस्कार के लिए 3 विशेष अभियानों पर विचार किया जाता है, लेकिन कभी असाधारण परिस्थितियों में पुलिस को प्रोत्साहित करने के लिए 5 विशेष अभियानों तक पुरस्कार दिए जा सकते हैं।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more