नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने एलान किया है कि इस बार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि दिवाली पर सरकार ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को बोनस देगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हमने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सात हजार रुपये का बोनस देने का ऐलान किया है। 80 हजार कर्मचारियों को बोनस के लिए 56 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बोनस को देने में 56,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पहले दिल्ली सरकार ने पांच हजार निगम कर्मचारियों को पक्का किया था। दिवाली से पहले पांच हजार सफाई कर्मचारी नियमित किया गया। निगम के सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने तोहफा दिया। पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 3100 डीबीसी कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) बनाया गया है।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more