नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्टम राजनेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी क्या आज जन्मदिन है। वे 96 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री समेत तमाम पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ईमानदारी और समर्पण की मिसाल रहे आडवाणी ने देश को मजबूत बनाने में कभी न भूला जा सकने वाला योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही भारत का विकास और देश की एकता-अखंडता सुनिश्चित हुई। प्रधानमंत्री ने आडवाणी की अच्छी सेहत और उनके दीर्घायु होने की कामना भी की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने ट्वीट कर कहा आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपने अथक परिश्रम और संगठन कौशल से पार्टी को सींचने और कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया। भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता तक आने में उनका अतुलनीय योगदान हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का अक्षुण्ण स्रोत है। ईश्वर से उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
बेमौसम बरसात ने ली 20 लोगों की जान
गुजरात, अहमदाबाद : गुजरात में बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में 20 लोगों की मौत हुई है।...
Read more