नई दिल्ली : दिवाली की रात को राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर बिगड़ने लगी है। दिल्ली के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 296, आरके पुरम में 290, पंजाबी बाग में 280 और आईटीओ में 263 रहा।लोधी रोड, आरके पुरम, करोल बाग और पंजाबी बाग से रविवार रात के दृश्यों में राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रात के आकाश को रोशन करते हुए तीव्र आतिशबाजी दिखाई दी। दिल्ली के कर्तव्य पथ, आजादपुर, राजघाट और इसके अलावा नोएडा में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के वायु प्रदूषण नियंत्रण सेल के प्रधान कार्यक्रम प्रबंधक विवेक चट्टोपाध्याय ने बताया कि कई इलाकों में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है। यह इस ओर इशारा है कि वायु प्रदूषण का स्तर आतिशबाजी के बाद बढ़ गया है। हवा रुक गई है और इसकी गति धीमी हो रही है। जिससे प्रदूषण बढ़ रहा अगर ऐसे ही हालात रहे तो एक्शन प्लान को लागू किया जाएगा।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




