• Home
  • About us
  • Contact us
Sunday, August 16, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

बाल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

The Radar by The Radar
November 14, 2023
in राष्ट्रीय
बाल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश के पूर्व और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के शांतिवन में पुष्पांजलि अर्पित की। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर भी पूर्व पीएम के योगदानों को याद किया। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा भारत को शून्य से शिखर तक ले जाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता और हमारे प्रेरणा स्रोत पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनकी प्रगतिशील विचारधारा ने भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के देश के लोगों को एक साथ रहने और हमेशा देश को पहले रखने के लिए प्रोत्साहित किया है। पंडित नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। पंडित नेहरी को चाचा नेहरू के नाम से भी बुलाया जाता है। उनके सम्मान में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। देश के पहले पीएम का जन्म 14 नवंबर 1889 में हुआ था। 15 अगस्त 1947 में भारत की आजादी के बाद वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने।

Previous Post

डायन होने के संदेह में एक महिला की हत्या* *मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने की प्रतिक्रिया व्यक्त

Next Post

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Next Post
मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उच्चतम न्यायालय की सख्त टिप्पणी
राष्ट्रीय

उच्चतम न्यायालय की सख्त टिप्पणी महिलाओं को डायन बताकर प्रताड़ित करने जैसी कुप्रथाएं जारी रहीं तो कायम नहीं रह सकता संवैधानिक लोकतंत्र मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने किया स्वागत

by The Radar
August 14, 2026
0

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने एक बेहद सख्त टिप्पणी में स्पष्ट किया है कि यदि कानून के शासन और...

Read more
मेघालय में पहली तिमाही में एचआईवी के 574 नए मामले आए सामने

मेघालय में पहली तिमाही में एचआईवी के 574 नए मामले आए सामने

August 13, 2026
पूर्वोत्तर में अगरवुड की खेती और निर्यात को बढ़ावा देगी केंद्र सरकार

पूर्वोत्तर में अगरवुड की खेती और निर्यात को बढ़ावा देगी केंद्र सरकार

August 13, 2026
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या 102 हुई

नक्सल मुक्त बिहार के दावों के बीच औरंगाबाद के जंगल में मिले हथियार

August 12, 2026
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या 102 हुई

दिल्ली पुलिस ने जारी किए 19 वांछित आतंकियों के पोस्टर

August 12, 2026