नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में बीते दो दिनों की गिरावट के बाद हरियाली लौट आई है। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 259.32 (0.39 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 65,919.52 पर जबकि निफ्टी 81.71 (0.41 प्रतिशत) अंक चढ़कर 19,775.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार को मेटल, आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों से बढ़त मिली। निफ्टी में हिंडाल्को दो फीसदी की मजबूती के साथ टॉप गेनर रहा। इससे पहले लगातार दो दिन बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। उल्लेखनीय है कि कल बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 139 अंक टूटकर 65,655 के स्तर पर बंद हुआ था।
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उत्तर प्रदेश, लखनऊ : बंथरा थाने में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर और चार दरोगा...
Read more






