नई दिल्ली : देश के पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के साथ ही सरकारी क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने आज से वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत को बढ़ा दिया है। यह मूल्य वृद्धि विशेष रूप से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर पर लागू होगी। कंपनियों की ओर से 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत पहले की तरह ही बरकरार रहेगी। बयान में कहा गया है कि वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 21 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इससे पहले 1 नवंबर को कंपनियों की ओर से सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी और 16 नवंबर को इसे 57 रुपए सस्ता कर दिया गया था। इसके तहत अब 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत नई दिल्ली में 1,796.5 और मुंबई में 1,749 रुपए हो गई है।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




