नई दिल्ली : सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-राबिया भारतीय तीर्थयात्रियों की मेजबानी के लिए व्यापक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के मकसद से भारत दौरे पर हैं। दिल्ली में सऊदी दूतावास की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अल राबिया भारतीय नेताओं के साथ उच्च स्तरीय चर्चा करने वाले हैं। भारतीय नेताओं के साथ चर्चा का मुख्य लक्ष्य सऊदी अरब के दो प्रसिद्ध मस्जिदों तक भारतीय तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने और कुशल सेवाएं प्रदान करना है। उमरा के लिए जाने वाले भारतीयों के लिए प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए नुसुक प्लेटफॉर्म और ताशीर-ए-वीजा इस्यूइंग सेंटर प्रदर्शनी का भी आयोजन करेगा। भारत दौरे के दौरान अल राबिया के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ अधिकारी और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि भी होंगे। इस दौरे का मुख्य लक्ष्य भारत से आने वाले अथितियों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सऊदी अरब के नेता का यह विदेश दौरा दुनिया भर के देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास को दर्शाता है।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more