नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। छत्तीसगढ़ के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। तीनों राज्यों में पर्यवेक्षक जल्द जाएंगे और भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाया है। तीनों जल्द छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को रायपुर भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 54 सीटें जीती है, जबकि साल 2018 से सत्ता में रही कांग्रेस को 35 सीटें मिली। एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मिली है। अब तक की सबसे बड़ी जीत के बाद भाजपा ने छत्तीसगढ़ में सरकार गठन की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय का नाम चर्चा में है। दो आदिवासी महिला सांसद रेणुका सिंह और गोमती साय का नाम भी शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बने पर्यवेक्षक
-
By The Radar

- Categories: राष्ट्रीय
Related Content
असम के मुख्य सूचना आयुक्त ने दिया इस्तीफा
By
The Radar
November 6, 2025
यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
By
The Radar
November 6, 2025
प्री-बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत
By
The Radar
November 6, 2025
मुठभेड़ में चार उग्रवादियों की मौत
By
The Radar
November 5, 2025
सुधाकंठ को 14वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की जा रही है श्रद्धांजलि
By
The Radar
November 5, 2025