नई दिल्ली : सिंधु-गंगा का मैदानी इलाका इन दिनों भयंकर कोहरे की चपेट में है। सिंधु गंगा के मैदानी इलाके में पश्चिम में पाकिस्तान से लेकर पूर्व में बंगाल की खाड़ी तक का इलाका शामिल है। सैटेलाइट तस्वीरों से इसका पता चला है। मौसम विभाग ने कोहरे की वजह बताते हुए कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऐसा हो रहा है। साथ ही अभी एक-दो दिन सर्दी का सितम भी जारी रहेगा और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीएस पई ने बताया कि ‘मौसम ठंडा बना हुआ है और हवा शांत है। यह कोहरा बनने के लिए सबसे सही मौसम होता है। फिलहाल तेज हवाएं चलने के कोई आसार नहीं हैं, जिससे कोहरा छंटने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 16-17 जनवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसके चलते अभी कोहरे की समस्या बनी रहने की आशंका है।’ मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 14 जनवरी से 16 जनवरी तक भीषण कोहरे का असर देखने को मिलेगा। कुछ जगहों पर 16-17 जनवरी को भी कोहरे का असर देखा जाएगा।
राष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया को देश रत्न पुरस्कार
नई दिल्ली 28 अप्रैल - असम से राष्ट्रीय स्तर के विशिष्ट मानव अधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया को...
Read more