नई दिल्ली : इतिहास में 21 जनवरी की तारीख बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। भारत के संघीय इतिहास में इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का उदय हुआ था। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने पांच दशक हो गए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर मेघालय के 52वें राज्य दिवस पर मेघालय राज्य गान जारी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मेघालय के राज्य बनने के 52 साल बाद राज्य गान के महत्व पर जोर देते हुए इस प्रतीकात्मक रचना का अनावरण करने पर गर्व व्यक्त किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध मेघालय राज्य के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेघालय निरंतर प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर रहे, यही कामना करता हूं।
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच पश्चिम बंगाल, कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
Read more






