नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के लखीमपुर में गुजरते समय काफिले पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में भाजपा ने देश की जनता को संविधान की ओर से मिले हर अधिकार और न्याय को मिटाने की कोशिश की है। भाजपा लोगों की आवाज दबाना चाहती है और इसके जरिए लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन हमलों के लिए जिम्मेदार असम की भाजपा सरकार की इन चालों और हमलों से डरने वाली नहीं है। हम भाजपा के इन गुंडों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। इससे पहले पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा भाजपा के गुंडों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबरा गए हैं। एक ही दिन पहले ही असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस की न्याय यात्रा को सुरक्षा नहीं दी जाएगी, यात्रा शहर से नहीं जाने देंगे।
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उत्तर प्रदेश, लखनऊ : बंथरा थाने में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर और चार दरोगा...
Read more






