नई दिल्ली : मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को विभिन्न उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की है। दरअसल इन न्यायाधीशों ने अपने तबादले का अनुरोध किया था। कॉलेजियम की बैठक में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायामूर्ति अनिरुद्ध बोस भी शामिल थे। कॉलेजियम ने कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति मौसमी भट्टाचार्य के अन्य हाई में तबादला के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। कॉलेजियम ने कहा 12 फरवरी को एक पत्र द्वारा भट्टाचार्य ने व्यक्तिगत कारणों से कलकत्ता उच्च न्यायालय से किसी अन्य उच्च न्यायालय में तबादले की मांग की है। कॉलेजियम ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और न्याय के बेहतर प्रशासन के हित में उन्हें तेलंगाना उच्च न्यायालय में तबादले किये जाने की सिफारिश की जाती है।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more