नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 फरवरी से शुरु होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने अपने 12 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर अचानक विराम लगाकर क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है। वैगनर ने ये फैसला पिछले सप्ताह कोच गैरी स्टीड के साथ हुई बातचीत के बाद लिया। मूल रुप से साउथ अफ्रीका से ताल्लुक रखने वाले वैगनर ने 2012 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत न्यूजीलैंड के लिए की थी। इस दौरान उन्होंने 64 टेस्ट मुकाबलों में 260 विकेट हासिल किए। 37 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बताया कि उन्हें न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं की तरफ से जानकारी दी गई थी कि वह आगामी टेस्ट सीरीज में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। पिछले हफ्ते कोच गैरी स्टीड के साथ पिछले सप्ताह हुई बातचीत के बाद वैगनर ने ये फैसला लिया। उन्होंने कहा मुझे पता था कि समय आने वाला है। पिछले सप्ताह भविष्य पर विचार करते हुए मैंने संन्यास के विषय में फैसला लिया। यह कभी आसान नहीं होता। यह एक भावनात्मक रास्ता है।
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उत्तर प्रदेश, लखनऊ : बंथरा थाने में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर और चार दरोगा...
Read more






