नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू के साथ लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण के लिए 1- 28 मार्च को अधिसूचना जारी होगा। नामांकन वापस 30 मार्च, 19 अप्रैल को मतदान होगी। इसके तहत तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे।लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें सिक्किम 2 जून, 32 सीट, ओडिशा 24 जून, 107 सीट, अरुणाचल 60 असेंबली सीट, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे। उप चुनाव 26 विधानसभाओं में होना है। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 97 करोड़ मतदाताओं, 10.5 लाख मतदान केंद्रों और 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारियों के साथ भारतीय आम चुनाव 2024 आदमी और आंदोलन का दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी अभ्यास है। उन्होंने चुनाव का पर्व मनाने में साथ शामिल होने का आह्वान किया। उनका कहना था कि चुनाव में हर वोट मायने रखता है।मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं।पहली बार वोट डालने जा रहे 18 से 19 साल के वोटर्स की संख्या 1.8 करोड़ है। 20 से 29 साल वाले वोटर्स की संख्या 19.74 करोड़ है। कुमार ने कहा हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।
79.23 प्रतिशत मतदान
असम, गुवाहाटी : असम में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 79.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने...
Read more