नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने संयुक्त रूप से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर खड़गे ने इलेक्टोरल बॉन्ड, कांग्रेस के बैंक अकाउंट पर आईटी की कार्रवाई पर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को असहाय बनाकर केंद्र सरकार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की बात करती है। ऐसा नहीं हो सकता। हमारे खाते रिलीज किए जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं और सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर मिले। ईडी, आईटी और अन्य स्वतंत्र संस्थाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। पिछले कुछ दिनों में चुनावी बॉन्ड को लेकर जो तथ्य सामने आए हैं, उससे देश की छवि को ठेस पहुंची है। राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। किसी कोर्ट ने, चुनाव आयोग ने कुछ नहीं कहा। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है। सोनिया गांधी ने कहा- कांग्रेस द्वारा लोगों से इकट्ठा किए गए पैसे को फ्रीज कर दिया गया है। इस चुनौतिपूर्ण स्थिति में भी हम अपनी तरफ से प्रभावी चुनाव प्रचार के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पैसे पर जानबूझकर हमला किया जा रहा है। यह अलोकतांत्रिक है।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






