नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भीषण तूफान के चलते तीन राज्यों में हुए व्यापक नुकसान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल, असम और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों से बात की। शाह ने तीनों मुख्यमंत्रियों को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी प्रभावित लोगों की सहायता करने की अपील की। शाह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में कहा कि तूफान के कारण पश्चिम बंगाल, असम और मणिपुर में हुए व्यापक नुकसान को लेकर बेहद चिंतित हूं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली। मैंने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more