• Home
  • About us
  • Contact us
Sunday, March 15, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

चुनाव आयोग पहले चरण के मतदान के लिए तैयार

The Radar by The Radar
April 18, 2024
in राष्ट्रीय
चुनाव आयोग पहले चरण के मतदान के लिए तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके साथ ही अरुणाचल और सिक्किम की 92 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान होने जा रहा है। इन सभी लोकसभा एवं विधानसभा सीटों के लिए बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। कल होने वाले मतदान में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल सहित कई दिग्गज नेताओं का भाग्य वोटिंग मशीनों में बंद हो जाएगा और 4 जून को नतीजे आयेंगे। हालांकि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के नतीजे 2 जून को ही आ जायेंगे। पहले चरण में लोकसभा के लिए अरुणाचल प्रदेश की सभी दो, असम की 14, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की 11, मध्य प्रदेश छह सीट, महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर की दो सीट, मेघालय की सभी दो सीट, मिजोरम की एक, सिक्किम की एक, नगालैंड की एक, राजस्थान की 12, तमिलनाडु की सभी 39, त्रिपुरा की एक सीट, उत्तर प्रदेश की आठ, लक्षद्वीप की एकमात्र, पुडुचेरी की एकमात्र, उत्तराखंड की सभी पांच, पश्चिम बंगाल की तीन, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की एकमात्र और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से जीत की हैट्रिक लगाने की चाह में हैं। दो बार के सांसद और केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उधमपुर में हैट्रिक लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। 52 वर्षीय केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने 2004 से तीन बार अरुणाचल पश्चिम सीट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। केन्द्रीय मंत्री एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़ से लोकसभा में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। जाट बहुल सीट मुजफ्फरनगर से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान फिर चुनावी मैदान में हैं। अलवर से केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बीकानेर से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, तमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन चुनाव मैदान में हैं। मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। तेज तर्रार नेता की छवि बनाए तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई कोयंबटूर से चुनाव लड़ रहे हैं। शिवगंगा के सांसद कार्ति चिदंबरम फिर से चुनाव मैदान में हैं। उनके पिता और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे चिदंबरम यहां से सात बार जीते हैं। तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देकर राजनीति में लौटी तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से चुनाव लड़ रही हैं। असम के कलियाबोर से 2014 और 2019 में जीते कांग्रेस के युवा नेता गौरव गोगोई अबकी जोरहाट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। मणिपुर के कानून और शिक्षा मंत्री बसंत कुमार सिंह इनर मणिपुर से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उत्तरी राजस्थान में भाजपा के गढ़ चूरू से दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र झाझरिया पहली बार चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं।

Previous Post

शाम पांच बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार

Next Post

इस्राइल ने ईरान पर दागी मिसाइलें

Next Post
इस्राइल ने ईरान पर दागी मिसाइलें

इस्राइल ने ईरान पर दागी मिसाइलें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

by The Radar
March 14, 2026
0

असम, सिलचर : ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...

Read more
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुरू

March 13, 2026
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

जेजेए ने सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों को सौंपा मांगपत्र

March 13, 2026
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

बदलता नजर आ रहा है मौसम

March 13, 2026
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

March 13, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved