नई दिल्ली : द्वारका जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे नौ विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।द्वारका जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे नौ विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस ने सभी विदेशी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। निर्वासित किए गए विदेशी नागरिकों में आठ नाइजीरिया, जबकि एक उज्बेकिस्तान का रहने वाला है।द्वारका के उत्तम नगर और मोहन गार्डन इलाके में काफी संख्या में विदेशी नागरिक रहते हैं। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की पहचान के लिए पुलिस लगातार इनके दस्तावेजों की जांच करती है। अप्रैल माह में जांच के दौरान मोहन गार्डन थाना पुलिस ने दो, उत्तम नगर ने चार और नारकोटिक्स सेल ने जांच के दौरान तीन नागरिकों की पहचान की। सभी नागरिक वैध वीजा के बिना भारत में लंबे समय से रह रहे थे। मालूम हो कि इससे पहले की दिल्ली पुलिस में कार्रवाई करते हुए कई अवैध विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। वे लोग वैध कागजात के बिना ही यहां रह रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






