नई दिल्ली : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को दिल्ली का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वह 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वो 1 सितंबर से दिल्ली के मुख्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे। वह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश कुमार की जगह लेंगे। उनका सेवा विस्तार 31 अगस्त को समाप्त हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक नियुक्ति आदेश में धर्मेंद्र को दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं। उन्होंने इससे पहले कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं। इससे पहले वह नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरपर्सन रहे हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार के राजस्व, शहरी विकास विभाग में काम किया है। विभाग में डिविजनल कमिश्नर और सचिव का पदभार संभाला था। केंद्र सरकार में धर्मेंद्र ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more