नई दिल्ली : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद नायब सिंह सैनी आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि सैनी ने अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए मोदी से परामर्श किया। नायब सैनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और उन्हें विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने जा रही है।bप्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट हुई है। हरियाणा में हमारी जो प्रचंड जीत हुई है उसके बारे में मैंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया है। मैंने प्रधानमंत्री को कहा है कि उन्हें हरियाणा के लोग बहुत प्यार और स्नेह करते हैं, जिसका परिणाम है कि तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बन रही है।हरियाणा में सीएम कौन होगा इस पर नायब सैनी ने कहा कि मैंने अपनी ड्यूटी कर ली है। अब मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला संसदीय बोर्ड लेगा। हरियाणा में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 2014 में 47 सीटें मिलने पर भाजपा ने पहली बार हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाई थी। इस बार पार्टी वह आंकड़ा भी पार कर गई।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more